नॉवेल्टी मॉल से लौटते समय सिम्बल चौक के पास तेज रफ्तार ऑल्टो कार ने बाइक को मारी टक्कर, पुलिस ने शुरू की तलाश
नॉवेल्टी मॉल से लौटते समय सिम्बल चौक के पास तेज रफ्तार ऑल्टो कार ने बाइक को मारी टक्कर, पुलिस ने शुरू की तलाश
खबर खास | पठानकोट
पठानकोट के सिम्बल चौक क्षेत्र में देर रात हुए हिट-एंड-रन हादसे में हिमाचल प्रदेश के दो युवक गंभीर रूप से घायल हो गए। तेज रफ्तार कार ने उनकी मोटरसाइकिल को पीछे से टक्कर मार दी, जिसके बाद कार चालक मौके से फरार हो गया।
जानकारी के अनुसार, दोनों युवक मोटरसाइकिल संख्या HP 97A 8760 पर सवार होकर नॉवेल्टी मॉल से अपने गांव दहकुलाड़ा (हिमाचल प्रदेश) लौट रहे थे। जब वे सिम्बल चौक स्थित राज अस्पताल के पास पहुंचे, तभी पीछे से आ रही एक तेज रफ्तार ऑल्टो कार ने उनकी बाइक को जोरदार टक्कर मार दी।
प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक टक्कर इतनी भीषण थी कि दोनों युवक सड़क पर दूर जा गिरे और गंभीर रूप से घायल हो गए। हादसे के तुरंत बाद कार चालक वाहन सहित मौके से फरार हो गया।
स्थानीय लोगों ने तुरंत घायलों की मदद की और उन्हें उपचार के लिए नजदीकी निजी अस्पताल में भर्ती कराया, जहां उनकी हालत गंभीर बताई जा रही है।
घायलों की पहचान ऋतिक और रोहन के रूप में हुई है, जो हिमाचल प्रदेश के दहकुलाड़ा गांव के निवासी हैं।
पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। फरार कार चालक की पहचान और गिरफ्तारी के लिए तलाश अभियान चलाया जा रहा है।
Like
Dislike
Love
Angry
Sad
Funny
Wow
Comments 0