पिछले महीने ब्यूरो ने विभिन्न सक्षम अदालतों में 13 विजिलैंस मामलों से संबंधित चलान पेश किये थे।
पिछले महीने ब्यूरो ने विभिन्न सक्षम अदालतों में 13 विजिलैंस मामलों से संबंधित चलान पेश किये थे।
खबर खास, चंडीगढ़ :
पंजाब विजिलैंस ब्यूरो ने प्रदेश में भ्रष्टाचार के खिलाफ चल रही अपनी मुहिम के तहत अक्टूबर माह के दौरान 4 अलग-अलग मामलों में 3 सरकारी कर्मचारियों और 2 निजी व्यक्तियों को रिश्वत लेते रंगे हाथों काबू करने में सफलता हासिल की है।
आज यहां यह जानकारी देते हुए राज्य विजिलैंस ब्यूरो के प्रवक्ता ने कहा कि ब्यूरो ने उक्त अवधि के दौरान सरकारी कर्मचारियों के साथ-साथ हर क्षेत्र में भ्रष्टाचार पर अंकुश लगाने के लिए पूरे जोर-शोर से प्रयास किए हैं।
उन्होंने बताया कि पिछले महीने ब्यूरो ने विभिन्न सक्षम अदालतों में 13 विजिलैंस मामलों से संबंधित चलान पेश किये थे। इसके अलावा सरकारी कर्मचारियों के खिलाफ भ्रष्टाचार के एक मामले की गहन जांच के लिए एक विजिलैंस इंक्वायरी भी दर्ज की गई है। उन्होंने आगे कहा कि 4 आरोपियों के खिलाफ 3 आपराधिक मुकदमे दर्ज किए गए हैं और दो सरकारी कर्मचारियों के खिलाफ आय से अधिक संपत्ति रखने के 2 मामले भी दर्ज किए गए हैं।
इस संबंध में और जानकारी देते हुए प्रवक्ता ने बताया कि पिछले महीने सक्षम अदालत ने विजिलैंस ब्यूरो द्वारा दायर और चुनौती दिए गए रिश्वतखोरी के एक मामले में फैसला सुनाया था, जिसमें एक व्यक्ति को दोषी ठहराते हुए उसे 4 साल की कैद के साथ 25,000 रुपये का जुर्माना लगाया गया था।
Like
Dislike
Love
Angry
Sad
Funny
Wow
पंजाब : सभी पुलिस थानों व सरकारी स्थानों पर मौजूद लावारिस वाहन 30 दिन के भीतर हटाने के आदेश
January 18, 2026
Comments 0