पंजाब पुलिस ने 43 व्यक्तियों को नशा मुक्ति उपचार के लिए किया राज़ी
पंजाब पुलिस ने 43 व्यक्तियों को नशा मुक्ति उपचार के लिए किया राज़ी
खबर खास, चंडीगढ़ :
मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान द्वारा प्रदेश से नशों के खात्मे के लिए चलाई गई नशा विरोधी मुहिम “युद्ध नशों विरुद्ध” के लगातार 269वें दिन मंगलवार को पंजाब पुलिस ने 309 स्थानों पर छापेमारी की, जिसके नतीजे में राज्य भर में 81 नशा तस्करों को गिरफ्तार करके 75 एफआईआरज़ दर्ज की गईं। इसके साथ ही 269 दिनों में कुल गिरफ्तार नशा तस्करों की संख्या 38,010 हो गई है।
छापेमारी के दौरान गिरफ्तार तस्करों के कब्जे से 1.5 किलो हेरोइन, 1 किलो गांजा, 585 नशीली गोलियां और 5.52 लाख रुपये की ड्रग मनी बरामद हुई है।
58 गजेटेड अधिकारियों की निगरानी में 900 से अधिक पुलिस कर्मियों वाली 100 से ज्यादा पुलिस टीमें पूरे राज्य में 309 छापे मारने में सक्रिय रहीं। पुलिस टीमों ने दिनभर चले इस ऑपरेशन के दौरान 326 संदिग्ध व्यक्तियों की तलाशी भी ली।
प्रदेश सरकार ने नशों के खात्मे के लिए तीन-आयामी रणनीति - इन्फोर्समेंट, डी-एडिक्शन और प्रिवेंशन - लागू की है। इसी के तहत पंजाब पुलिस ने ‘नशा छुड़ाने’ अभियान के अंतर्गत आज 43 व्यक्तियों को नशा मुक्ति एवं पुनर्वास उपचार के लिए राज़ी किया है।
Like
Dislike
Love
Angry
Sad
Funny
Wow
पंजाब : सभी पुलिस थानों व सरकारी स्थानों पर मौजूद लावारिस वाहन 30 दिन के भीतर हटाने के आदेश
January 18, 2026
Comments 0