मौजूदा कार्यकाल पूरा करेंगे चंद्रशेखरन, इसके बाद चेयरमैन पद के लिए नहीं मांगेंगे दोबारा नियुक्ति; 18 अगस्त की AGM से पहले सामने आया बड़ा घटनाक्रम
मौजूदा कार्यकाल पूरा करेंगे चंद्रशेखरन, इसके बाद चेयरमैन पद के लिए नहीं मांगेंगे दोबारा नियुक्ति; 18 अगस्त की AGM से पहले सामने आया बड़ा घटनाक्रम
देश के प्रमुख कारोबारी समूह टाटा ग्रुप में नेतृत्व को लेकर बड़ा घटनाक्रम सामने आया है। टाटा संस के चेयरमैन एन चंद्रशेखरन ने 12 अगस्त को अपने पद से इस्तीफा देने का फैसला किया है। हालांकि, वह अपना मौजूदा कार्यकाल पूरा करेंगे और इसके बाद चेयरमैन पद पर दोबारा नियुक्ति की मांग नहीं करेंगे।
मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक चंद्रशेखरन ने अपना इस्तीफा सौंप दिया है। यह घटनाक्रम ऐसे समय सामने आया है, जब टाटा संस की 18 अगस्त को वार्षिक आम बैठक (AGM) होने वाली है। बताया जा रहा है कि AGM से पहले चंद्रशेखरन ने अपने करीबी सहयोगियों के साथ पद छोड़ने की संभावना को लेकर चर्चा की थी।
चंद्रशेखरन की दोबारा नियुक्ति को लेकर टाटा संस में फरवरी में फैसला टाल दिया गया था। रिपोर्ट्स के अनुसार, टाटा समूह की चैरिटेबल संस्था टाटा ट्रस्ट्स के चेयरमैन नोएल टाटा ने उनकी पुनर्नियुक्ति का विरोध किया था। इसके बाद से ही टाटा संस के शीर्ष नेतृत्व को लेकर अटकलें तेज थीं।
एन चंद्रशेखरन लंबे समय से टाटा समूह से जुड़े हुए हैं। वह 1987 में टाटा ग्रुप में शामिल हुए थे। इसके बाद उन्होंने टाटा कंसल्टेंसी सर्विसेज (TCS) में महत्वपूर्ण जिम्मेदारियां संभालीं और 2009 में कंपनी के CEO बने। वर्ष 2017 में उन्हें टाटा संस का चेयरमैन नियुक्त किया गया।
चंद्रशेखरन के नेतृत्व में टाटा समूह ने कई बड़े कारोबारी क्षेत्रों में अपनी मौजूदगी मजबूत की। अब उनके कार्यकाल के बाद टाटा संस की कमान किसे सौंपी जाएगी, इसे लेकर कारोबारी जगत में चर्चाएं तेज हो गई हैं।
Like
Dislike
Love
Angry
Sad
Funny
Wow
पंजाब : सभी पुलिस थानों व सरकारी स्थानों पर मौजूद लावारिस वाहन 30 दिन के भीतर हटाने के आदेश
January 18, 2026
Comments 0