पहला फ्रेम प्ले होते ही बढ़ेगा View Count, Shorts के बाद अब Long Videos पर भी लागू होगा नया सिस्टम
पहला फ्रेम प्ले होते ही बढ़ेगा View Count, Shorts के बाद अब Long Videos पर भी लागू होगा नया सिस्टम
YouTube 24 अगस्त 2026 से अपने प्लेटफॉर्म पर वीडियो व्यूज़ गिनने का तरीका बदलने जा रहा है। नए नियम के तहत जैसे ही किसी वीडियो का पहला फ्रेम प्ले होगा, उसे एक व्यू के तौर पर गिना जाएगा। यह बदलाव दुनियाभर में YouTube के सभी वीडियो फॉर्मेट पर लागू होगा। यानी अब रेगुलर और लॉन्ग-फॉर्म वीडियो भी Shorts की तरह प्ले या रीप्ले होते ही व्यू हासिल करेंगे।
YouTube के मुताबिक, इस बदलाव से क्रिएटर्स को अपने कंटेंट की पहुंच और एक्सपोजर को बेहतर तरीके से समझने में मदद मिलेगी। नए सिस्टम के बाद कई क्रिएटर्स के पब्लिक व्यू काउंट में तेजी से बढ़ोतरी दिखाई दे सकती है, क्योंकि वीडियो शुरू होते ही व्यू दर्ज हो जाएगा।
कंपनी ने बताया कि पहले अलग-अलग वीडियो फॉर्मेट के लिए व्यूज़ गिनने के अलग-अलग तरीके इस्तेमाल किए जाते थे। Shorts के लिए नया सिस्टम पहले ही लागू किया जा चुका है। अब 24 अगस्त से लॉन्ग-फॉर्म वीडियो और अन्य फॉर्मेट भी इसी स्टैंडर्ड के तहत आएंगे। YouTube का कहना है कि क्रिएटर्स लंबे समय से मेट्रिक्स को लेकर कम भ्रम और अपने कंटेंट की कुल पहुंच को बेहतर ढंग से मापने की सुविधा चाहते थे।
हालांकि, पुराना तरीका पूरी तरह खत्म नहीं होगा। YouTube Analytics में इसे ‘Engaged Views’ के नाम से जारी रखा जाएगा। इस मेट्रिक से यह पता लगाया जा सकेगा कि वीडियो शुरू होने के बाद कितने दर्शकों ने उसे देखना जारी रखा।
YouTube ने साफ किया है कि व्यूज़ गिनने के तरीके में बदलाव का क्रिएटर्स की कमाई पर कोई सीधा असर नहीं पड़ेगा। विज्ञापन और कमाई से जुड़े आंकड़े Engaged Shorts Views और Engaged Watch Hours जैसे मौजूदा मानकों पर ही आधारित रहेंगे। साथ ही, इस बदलाव का YouTube Partner Program यानी YPP की पात्रता पर भी कोई प्रभाव नहीं पड़ेगा।
पूरे YPP एक्सेस के लिए क्रिएटर्स को 1,000 सब्सक्राइबर्स के साथ पिछले 12 महीनों में 4,000 क्वालिफाइड वॉच ऑवर्स या पिछले 90 दिनों में 1,000 सब्सक्राइबर्स और 1 करोड़ क्वालिफाइड Shorts व्यूज़ की पात्रता पूरी करनी होगी। Shorts Feed से मिलने वाला वॉच टाइम 4,000 घंटे की वॉच टाइम वाली शर्त में शामिल नहीं किया जाता है।
Like
Dislike
Love
Angry
Sad
Funny
Wow
पंजाब : सभी पुलिस थानों व सरकारी स्थानों पर मौजूद लावारिस वाहन 30 दिन के भीतर हटाने के आदेश
January 18, 2026
Comments 0