ऑपरेशन सिंदूर के बाद पाकिस्तान की और से हुई थी गोलीबारी
ऑपरेशन सिंदूर के बाद पाकिस्तान की और से हुई थी गोलीबारी
खबर खास, चंडीगढ़ :
पाकिस्तान और पीओके में भारतीय सेना की ओर से की गई एयर स्ट्राइक के बाद पाकिस्तान बुरी तरह बिफरा हुआ है। आज सुबह से ही पाकिस्तान की ओर से लगातार फायरिंग और मोटर्रार दागे जा रहे हैं। सुबह जम्मू के बारामूला में हुई फायरिंग में हरियाणा के पलवल का जवान शहीद हुआ है।
प्राप्त जानकारी के मुताबिक दिनेश की पोस्टिंग इन दिनों बारामूला में थी, ऑपरेशन सिंदूर के बाद पाक ने फायर करना शुरू किया तो दिनेश अपने कुछ साथियों के साथ जवाबी फायरिंग करने लगे। तभी पाक की तरफ से एक गोला उनके सामने गिरा, जिसमें ब्लास्ट होते ही, दिनेश और उनके 5 साथी बुरी तरह घायल हो गए।
सेना की तरफ से सुबह ही परिवार को इस घटना के बारे में बता दिया गया था। अब कल शहीद की पार्थिव देह को पलवल में लाया जाएगा और फिर यहीं राजकीय सम्मान के साथ उनका अंतिम संस्कार किया जाएगा।
जवान के पिता ने जानकारी देते हुए बताया कि दिनेश 2014 में आर्मी में भर्ती हुए थे, इन 11 सालों में दिनेश की पोस्टिंग देश के कई राज्यों में रही और इन दिनों वह जम्मू के बारामूला में थे। 22 अप्रैल को पहलगाम में हुए आतंकी हमले के बाद से ही पाकिस्तान की तरफ से लगातार फायरिंग की जा रही थी। तभी दिनेश भी अपनी टीम के साथ दुश्मन को मुंहतोड़ जवाब देने के लिए निकले थे।
उन्होंने कहा,"मेरे दो और बेटे सेना में ही हैं। एक बेटा तो ढाई साल पहले ही सेना में भर्ती हुआ है। उसकी पोस्टिंग पहले पंजाब के जालंधर में थी लेकिन अब उसकी पोस्टिंग भी जम्मू में हो गई है। वहीं दूसरे लड़के की पोस्टिंग अभी मध्यप्रदेश के जबलपुर में है।"
Like
Dislike
Love
Angry
Sad
Funny
Wow
पंजाब के शहरों को कचरा मुक्त बनाने के लिए स्वच्छता पर विशेष ध्यान दिया जाए: डॉ. रवजोत सिंह
November 13, 2024
Comments 0