रेस्क्यू अभियान जारी: रत्नागिरी में भूस्खलन, जम्मू-कश्मीर और राजस्थान में बाढ़ जैसे हालात
रेस्क्यू अभियान जारी: रत्नागिरी में भूस्खलन, जम्मू-कश्मीर और राजस्थान में बाढ़ जैसे हालात
खबर खास | मुंबई
भारी बारिश के कारण महाराष्ट्र के नासिक और त्र्यंबकेश्वर क्षेत्र बुरी तरह प्रभावित हुए हैं। भारतीय मौसम विभाग (IMD) ने अगले 24 घंटे के लिए रेड अलर्ट जारी करते हुए 300 मिमी तक बारिश की संभावना जताई है। साथ ही नासिक में बादल फटने की आशंका को लेकर भी चेतावनी जारी की गई है।
एहतियात के तौर पर नासिक जिले के सभी स्कूल और कॉलेज एक दिन के लिए बंद कर दिए गए हैं। खराब मौसम को देखते हुए प्रसिद्ध त्र्यंबकेश्वर मंदिर और महाराष्ट्र के प्रमुख शक्तिपीठों में से एक सप्तश्रृंगी मंदिर को भी श्रद्धालुओं के लिए बंद कर दिया गया है।
रत्नागिरी जिले के शेलारवाड़ी गांव में लगातार बारिश के कारण भूस्खलन हुआ, जिससे एक मकान का हिस्सा ढह गया। राहत एवं बचाव दल ने मलबे से एक महिला को सुरक्षित बाहर निकाल लिया है, जबकि आशंका है कि दो अन्य लोग अब भी मलबे में फंसे हो सकते हैं। उन्हें निकालने के लिए बचाव अभियान जारी है।
वहीं, जम्मू-कश्मीर के डोडा जिले में भी भारी बारिश के कारण अचानक आई बाढ़ से जनजीवन प्रभावित हुआ है। बाढ़ का पानी, चट्टानें और मलबा रिहायशी इलाकों में घुस गया, जिससे कई वाहन फंस गए और लोगों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ा।
राजस्थान में जोधपुर, पाली, जालौर और बाड़मेर सहित कई जिलों में सोमवार को करीब तीन इंच बारिश दर्ज की गई। जोधपुर में हाईवे पर जलभराव होने से यातायात प्रभावित रहा, जबकि प्रशासन हालात पर लगातार नजर बनाए हुए है।
Like
Dislike
Love
Angry
Sad
Funny
Wow
चंडीगढ़ में पुलिस बूथ के पास 17 वर्षीय किशोर पर चाकू से हमला, चार हमलावर फरार
November 17, 2026पंजाब में पुलिसकर्मियों की हत्याओं के पीछे कौन? ‘ऑपरेशन नूर’ के दावे से सुरक्षा एजेंसियां सतर्क
November 17, 2026
Comments 0