ट्वीट कर पंजाब के लिए अपनी संवेदनाएं और भावनाए शेयर की हैं
ट्वीट कर पंजाब के लिए अपनी संवेदनाएं और भावनाए शेयर की हैं
खबर खास, मुंबई :
इन दिनों पंजाब भारी बारिश और बाढ़ के हालात से जूझ रहा है। पंजाब में बाढ़ की विकराल स्थिति में जहां लोग और प्रशासन मदद के लिए जुटा हुआ है वहीं, पंजाब और बॉलीवुड हस्तियां भी अपने -अपने सहयोग के लिए आगे आए हैं। पंजाब के लिए पंजाबी इंडस्ट्री के अलावा बॉलीवुड से कपिल शर्मा, संजय दत्त, सोनू सूद और विक्की कौशल समेत कई कलाकारों ने मदद की पेशकश की है। बॉलीवुड के किंग खान यानि शाहरुख खान ने भी पंजाब के लिए अपनी संवेदनाएं और भावनाए शेयर की हैं।
अपने ट्विटर एकाउंट पर शाहरुख खान ने लिखा 'पंजाब में इस विनाशकारी बाढ़ से प्रभावित लोगों के प्रति मेरी संवेदना है। मैं प्रार्थना और शक्ति भेज रहा हूं। पंजाब का मनोबल कभी न टूटे। ईश्वर उन सभी पर कृपा बनाए रखे।'
Like
Dislike
Love
Angry
Sad
Funny
Wow
पंजाब के शहरों को कचरा मुक्त बनाने के लिए स्वच्छता पर विशेष ध्यान दिया जाए: डॉ. रवजोत सिंह
November 13, 2024
Comments 0