ठंड के मौसम में भीगा हुआ अंजीर बना रहा है लोगों की डाइट का अहम हिस्सा
ठंड के मौसम में भीगा हुआ अंजीर बना रहा है लोगों की डाइट का अहम हिस्सा
ख़बर ख़ास, सेहत :
सर्दियों का मौसम आते ही खानपान में बदलाव जरूरी हो जाता है। इस दौरान शरीर को ज्यादा पोषण, ऊर्जा और मजबूत इम्युनिटी की जरूरत होती है। ऐसे में अंजीर (Anjeer) को सेहत के लिए बेहद फायदेमंद माना जाता है। खासतौर पर पानी में भिगोए हुए अंजीर का सेवन सर्दियों में स्वास्थ्य विशेषज्ञों द्वारा भी सलाह दी जाती है। हाल के दिनों में लोग सर्दियों में अंजीर को अपनी डेली डाइट का हिस्सा बना रहे हैं।
पोषण विशेषज्ञों के अनुसार, अंजीर फाइबर, आयरन, कैल्शियम, मैग्नीशियम और एंटीऑक्सीडेंट्स से भरपूर होता है। सर्दियों में पाचन से जुड़ी समस्याएं जैसे कब्ज, गैस और अपच आम हो जाती हैं। ऐसे में रोज सुबह खाली पेट 2 से 3 भीगे हुए अंजीर खाने से पाचन तंत्र मजबूत होता है और पेट की समस्याओं से राहत मिलती है।
सर्दियों में इम्युनिटी कमजोर होने का खतरा बढ़ जाता है, जिससे सर्दी-खांसी और वायरल संक्रमण जल्दी पकड़ लेते हैं। अंजीर में मौजूद पोषक तत्व शरीर की रोग प्रतिरोधक क्षमता को बढ़ाने में मदद करते हैं। आयरन की अच्छी मात्रा होने के कारण यह खून की कमी यानी एनीमिया से जूझ रहे लोगों के लिए भी फायदेमंद साबित होता है।
हड्डियों और जोड़ों की मजबूती के लिए भी अंजीर का सेवन लाभकारी माना जाता है। ठंड के मौसम में जोड़ों का दर्द और अकड़न आम समस्या है। अंजीर में मौजूद कैल्शियम और फॉस्फोरस हड्डियों को मजबूत बनाते हैं और दर्द में राहत दिलाने में सहायक होते हैं। इसके साथ ही यह दिल की सेहत को बेहतर रखने और कोलेस्ट्रॉल को संतुलित बनाए रखने में भी मदद करता है।
त्वचा और बालों की सेहत के लिए भी अंजीर को फायदेमंद माना जाता है। सर्दियों में रूखी त्वचा और बालों का झड़ना आम समस्या है। अंजीर में मौजूद विटामिन्स त्वचा को पोषण देते हैं और बालों को मजबूत बनाते हैं। कुल मिलाकर, सर्दियों के मौसम में अंजीर का नियमित सेवन शरीर को अंदर से मजबूत रखने और मौसमी बीमारियों से बचाने में अहम भूमिका निभाता है।
Like
Dislike
Love
Angry
Sad
Funny
Wow
पंजाब के शहरों को कचरा मुक्त बनाने के लिए स्वच्छता पर विशेष ध्यान दिया जाए: डॉ. रवजोत सिंह
November 13, 2024
Comments 0